ताइवान की राजधानी ताइपे में शुक्रवार को एक युवक ने भीड़भरे इलाके में चाकू से हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत और कई घायल हुए। हमला ताइपे मेन स्टेशन से शुरू हुआ और पास के झोंगशान इलाके में सड़क और शॉपिंग मॉल तक फैल गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन हमलावर एक इमारत से गिरकर मारा गया। पुलिस के अनुसार हमलावर 27 साल का था l वह पहले वायुसेना में

काम कर चुका था और उसके खिलाफ पहले से कुछ मामले दर्ज थे। हमले के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

