राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। तड़के से ही कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिला।

हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पूरी तरह बंद नहीं किया गया। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अनुसार, सुबह से ही लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर (LVP) लागू कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट ऑपरेटर ने यात्रियों को संभावित देरी को लेकर सतर्क किया है और एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

