बांग्लादेश में पिछले तीन दिनों से हिंसा जारी है। 18 दिसंबर की हिंसा के बाद 19 दिसंबर को भी राजधानी ढाका में स्थिति नहीं सुधरी। उदिची शिल्पी गोष्ठी के दफ्तर पर हमला किया गया, तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। आज उस्मान हादी का जनाजा निकलेगा, और बांग्लादेश सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अशांति और बढ़ गई है। जिहादी ताकतों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, और स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमले हो रहे हैं। डेली स्टार ने इस माहौल को बांग्लादेश के सबसे काले दिनों में से एक बताया।

