मनरेगा योजना को लेकर पंजाब में सियासी संघर्ष तेज हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा योजना के नाम परिवर्तन और ढांचे में बदलाव के प्रस्ताव का विरोध करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से राज्यों के अधिकार और ग्रामीण रोजगार पर असर पड़ेगा। वहीं, पंजाब बीजेपी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए

कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और गैंगस्टर वार के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मनरेगा को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। इस बीच, प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने आम लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। मौसम की मार से जनजीवन प्रभावित है और सड़क व रेल यातायात पर भी असर देखने को मिल रहा है।

