चंडीगढ़ में मौसम ने ठंड और कोहरे के साथ अपने तेवर दिखाए हैं। शहर में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट्स और ब्लिंकर्स जलाकर चलना पड़ रहा है, वहीं कोहरे के कारण शहर की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में और

इजाफा हो सकता है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

