प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन का संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव पार्टी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और देश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

