
कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती, और इसे सच कर दिखाया है बिहार के एक गांव के युवक और जापान की युवती ने। मधेपुरा जिले के रौता गांव निवासी आईआईटी इंजीनियर राहुल कुमार की मुलाकात टोक्यो में काम के दौरान मारिया से हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने परिवार की सहमति से जापान में शादी की। शादी के बाद राहुल अपनी पत्नी मारिया को गांव लेकर पहुंचे। गांव पहुंचते ही मारिया ने भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए सास-ससुर के पैर छुए और मुस्कराते हुए ‘हैलो’ कहा। इस अनोखी जोड़ी को देखने और आशीर्वाद देने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
