अमेरिका ने ISIS के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए सीरिया में 70 से अधिक ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। यह हाल के वर्षों में ISIS के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों, हथियारों के भंडार और कमांड सेंटर्स को निशाना बनाना था। खास बात यह रही कि इस्तेमाल किए गए हथियारों

पर शहीद अमेरिकी सैनिकों के नाम लिखे गए थे। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में आतंकवाद को कमजोर करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
