बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरस मेला-2025 का भ्रमण किया। यह मेला ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण उद्यमियों और जीविका दीदियों को उनके उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

नीतीश कुमार ने मेले में व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मेला में जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल उनके परिश्रम, आत्मनिर्भरता और उत्कृष्ट हस्तकौशल को दर्शा रहे हैं। सरकार ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। जीविका दीदियों को स्वरोजगार और उनके संवर्द्धन हेतु मदद दी जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें।

