
शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और सभी फ्लोर लीडर्स के साथ मुलाकात की। संसद भवन में स्पीकर के चैंबर में हुई इस बैठक में सभी नेताओं ने शीतकालीन सत्र की कार्यवाही, महत्वपूर्ण और आगामी संसद सत्र की तैयारियों पर चर्चा की। सत्र समाप्त होने के मौके पर यह अनौपचारिक मुलाकात और चाय पर बातचीत सदस्यों के बीच सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाने और राजनीतिक संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास मानी जा रही है।

