कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम कुर्सी का मुद्दा हावी रहा। विपक्ष और बीजेपी के नेताओं ने सीएम सिद्धारमैया से सवाल किया कि क्या वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। सिद्धारमैया ने जवाब दिया कि जनता ने उनकी पार्टी को 5 साल के लिए चुना है और यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। बीजेपी के लगातार सवालों के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा, “पिछले ढाई साल से CM हूं और आगे भी

वही CM रहूंगा।” यह बयान डीके शिवकुमार द्वारा पहले कुर्सी पर दावा करने और पार्टी आलाकमान की बैठक के बाद आया। गुरुवार रात को सीएम ने अपने मंत्रियों के साथ डिनर किया, जिसमें डीके को आमंत्रित नहीं किया गया। सूत्रों के अनुसार, सत्र के बाद दिल्ली में पार्टी हाईकमान दोनों नेताओं को बुलाकर इस विवाद का समाधान निकालने की कोशिश करेगा।

