मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान निदेशक ने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर 2025 को

आयोजित होने वाले NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों तथा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान की सराहना की।

