अब आप घर बैठे अपने आसपास के मोबाइल टावर से निकलने वाले EMF (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड) रेडिएशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) ने इसके लिए डेडिकेटेड पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर जाकर आप अपने लोकेशन की जानकारी दर्ज कर मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन का स्तर जान सकते हैं। EMF रेडिएशन मोबाइल टावर से निकलने वाली तरंगों

को कहते हैं, जो मोबाइल डिवाइस के कनेक्टिविटी में मदद करती हैं। हालांकि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने शोध में यह पाया कि ये रेडिएशन मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं हैं। भारत में EMF और SAR मानकों का पालन सख्ती से कराया जाता है। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रति टावर 10 लाख रुपये तक जुर्माना या साइट बंद करने का प्रावधान है। जानकारी के लिए पोर्टल: https://tarangsanchar.gov.in/emfportal

