
माइक्रोसॉफ्ट के एआई चीफ मुस्तफा सुलेमान ने गूगल के नए AI टूल Gemini 3 की क्षमताओं की सराहना की है। उन्होंने कहा कि Gemini 3 कई ऐसे काम कर सकता है, जो Copilot नहीं कर पाता। वहीं, उन्होंने Copilot की भी तारीफ करते हुए इसे शानदार वर्जन बताया, जो रीयल टाइम में स्क्रीन शेयर और बातचीत कर सकता है। सुलेमान ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट इसका डे-टू-डे एक्सपीरियंस और ज्यादा इंटेलिजेंट बना रहा है ताकि उपयोगकर्ताओं को मदद मिल सके। उन्होंने एआई के उपयोग को लेकर चेतावनी दी और कहा कि एआई सिस्टम इंसानों के हित के लिए डिजाइन किए जाने चाहिए, न कि ऑटोनोमस ऑपरेशन के लिए। सुलेमान का कहना है कि सुपरइंटेलिजेंस टूल को रिलीज करने से पहले सुरक्षा और जिम्मेदारी पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
