पिछले विवादों के बावजूद संचार साथी ऐप की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। दूरसंचार विभाग (DoT) के सिटिज़न-सेंट्रिक ऐप को पिछले महीने की तुलना में अब रोजाना लगभग चार गुना ज्यादा बार डाउनलोड किया जा रहा है। दिसंबर में डेली डाउनलोड 3 लाख से ऊपर पहुंच गया, जबकि नवंबर में यह 80 हजार था। लॉन्च के कुछ महीनों में ही इस ऐप को 1.4 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स ने डाउनलोड किया है।

संचार साथी ऐप साइबर फ्रॉड रोकने, फर्जी मोबाइल फोन की पहचान, खोए मोबाइल ट्रैक करने, IMEI ब्लॉक करने और सिम कार्ड रजिस्ट्री की जांच के लिए उपयोगी है। यूजर्स किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या इंटरनेशनल कॉल को रिपोर्ट कर सकते हैं। DoT ने ऐप पर विश्वास जताने और लाखों डाउनलोड के लिए यूजर्स का धन्यवाद किया है।

