डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी एवं डीएवी स्कूल के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक चेतना एवं सर्वांगीण विकास को सशक्त मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सहभागिता का विकास होता है।महोत्सव के अंतर्गत कविता लेखन, भाषण, चित्रकला, सामूहिक लोक नृत्य एवं सामूहिक लोकगीत जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कविता लेखन

(एकल) में प्रथम स्थान स्वास्तिका रानी, द्वितीय स्थान पर अंकिता सरकार,तृतीय स्थान पर शंकर सरकार श्रावस्ती रहे जबकि भाषण प्रतियोगिता (एकल) बम्भोला उपाध्याय, मनीषा सरकार एवं सुदीप रविदास क्रमशः पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली मे संगीत शिक्षक देवराज, कला शिक्षक सुरोजीत, रुमा सिंह, पापीया, संजय यादव, पी के आचार्य, धर्मेंद्र देव का अहम योगदान रहा। मंच संचालन पी के आचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा। साथ ही जिला खेल समन्वयक विवेक रजक, मनीष कुमार, जगबंधु दास एवं अंकित राय का भी सराहनीय सहयोग रहा।

