
खबर कैमूर से है जहां भभुआ कृषि विभाग कार्यालय परिसर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिक मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन, कैमूर डीएम नितिन कुमार ने किया, इस मौके पर कृषि पदाधिकारी एवं कृषि विभाग की टीम के साथ जिला के सैकड़ों किसान मौजूद रहे , जहां इस दौरान कई कंपनियों द्वारा मेला में समान उपस्थित किया गया, इस दौरान डीएम नितिन कुमार ने कहा कि आज दो दिवसीय कृषि यांत्रिक मेला का उद्घाटन किया गया है, जिसमें आए किसानों को सलाह दिया गया है कि वह सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले और अपनी आमदनी को बढ़ाए, इसके साथ ही पराली प्रबन्धन को लेकर भी एक महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है कि इससे संबंधित आवश्यकता पूरा कर लिया गया है जरूरत पड़ी तो सरकार से और मांग किया जाएगा।

