मुनीडीह में Digital I’d की मांग, मजदूर यूनियन ने उठाई आवाज

मुनीडीह में Digital I’d की मांग, मजदूर यूनियन ने उठाई आवाज

मुनीडीह परियोजना में डिजिटल आइडेंटिटी कार्ड की मांग को लेकर मजदूर यूनियन ने आवाज़ उठाई है। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन, जेसीएमयू ने बीसीसीएल प्रबंधन से कर्मचारियों को जल्द डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है। यूनियन के संयुक्त सचिव समित सिंह चौधरी ने बताया कि वर्षों से कर्मचारियों को डिजिटल आईडी कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें ड्यूटी और घर जाने के दौरान पहचान संबंधी परेशानी होती है। इस मांग को लेकर 95 कर्मचारियों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन महाप्रबंधक को सौंपा गया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *