पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सेना ने भारत को ऐसा सबक दिया है, जिसे वह कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारत इस हार का दर्द याद रखेगा। शहबाज शरीफ ने यह बयान खैबर पख्तूनख्वा के हरिपुर यूनिवर्सिटी में दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने देश की जनता की दुआओं से यह जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री ने

दावा किया कि 87 घंटे तक चले संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने भारत के 6 लड़ाकू विमान गिराए, जिनमें तीन राफेल शामिल थे। इसके अलावा कई ड्रोन मार गिराने का भी उन्होंने दावा किया।

