ट्रम्प बोले– ‘टैरिफ’ मेरा फेवरेट शब्द, डेमोक्रेट्स ने किया पलटवार

ट्रम्प बोले– ‘टैरिफ’ मेरा फेवरेट शब्द, डेमोक्रेट्स ने किया पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि “टैरिफ” अंग्रेजी भाषा का उनका पसंदीदा शब्द है। उन्होंने दावा किया कि टैरिफ नीति की मदद से उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले 10 महीनों में दुनिया भर में 8 युद्धों को रोका है। अपने कार्यकाल के 11 महीने पूरे होने पर व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाइडेन ने सत्ता छोड़ते समय उन्हें एक बड़ा संकट सौंपा था। ट्रम्प ने महंगाई के मुद्दे को दरकिनार करते हुए कहा कि कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील और भारत समेत कई देशों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ है और अमेरिका ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की है। वहीं, डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रम्प के भाषण की आलोचना की। सांसद क्रिस वैन होलेन ने इसे झूठ से भरा बताया, जबकि कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में सिर्फ “मैं” शब्द ही सुनाई दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *