उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण के नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। देर रात हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान और आरक्षण रोस्टर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकार समाज के हर वर्ग को उसके संवैधानिक

अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लेखपाल भर्ती प्रक्रिया में मिली शिकायतों का भी संज्ञान लिया और राजस्व परिषद के चेयरमैन को कड़ी चेतावनी दी।

