मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बताया कि बारिश और बर्फबारी से हालात और बिगड़ सकते हैं। उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है और कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट लागू है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे मौसम भारी बने रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण

भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों से मौसम की स्थिति के अनुसार सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

