नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वार्षिक क्रिसमस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्योहार सभी को शांति, करुणा, विनम्रता और मानवता की सेवा जैसे शाश्वत मूल्यों की याद दिलाता है। उपराष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से इन मूल्यों को अपनाने और समाज में अपनाने का आह्वान किया, ताकि

समाज में भाईचारा और समरसता बनी रहे। समारोह में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक नेता भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस अवसर को साझा खुशी और भाईचारे के प्रतीक के रूप में मनाया।

