दिल्ली में संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने के साथ-साथ मजदूरों के अधिकारों को भी कमजोर करने की कोशिश कर रही है। सांसदों ने कहा कि हिंदुस्तान की मिट्टी में गांधी के विचार और आदर्श गहरे बसे हैं, जिन्हें कोई भी सरकार मिटा नहीं सकती। विरोध

प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने सरकार के इस कदम को गांधी और उनके सिद्धांतों के खिलाफ बताया और इसे देश और मजदूरों के हितों के लिए खतरनाक कदम करार दिया।

