प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड से जुड़े लंबित मुद्दों को उठाया। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि इन कार्यों को बिना किसी देरी के शीघ्र पूरा किया जाए। नितिन गडकरी ने उनकी चिंताओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। प्रियंका गांधी ने आशा व्यक्त की कि वायनाड के लोगों की सुरक्षा और दैनिक

जीवन को प्रभावित करने वाले इन गंभीर मुद्दों पर उचित ध्यान दिया जाएगा और उन्हें गंभीरता से हल किया जाएगा।

