बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी आंदोलन के प्रमुख छात्र नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत से देश में भारी तनाव फैल गया है। 32 वर्षीय हादी को 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान बाइक सवार बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी। सिर में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें पहले ढाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में एयर एंबुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया, जहां सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादी की मौत के बाद ढाका समेत कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं

सामने आईं। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकार और सेना ने हालात को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है। इस बीच भारत ने बांग्लादेश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

