
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक बार फिर बड़ा विमान हादसा सामने आया है। स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान सेसना C550 बिजनेस जेट क्रैश हो गया। विमान में पायलट समेत सात लोग सवार थे। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिसमें कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक विमान को रिटायर्ड NASCAR पायलट ग्रेग बिफल उड़ा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान बेहद नीचे उड़ रहा था, जिससे लोग घबरा गए। क्रैश के समय हल्की बारिश और बादल छाए हुए थे। FAA ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

