ओमान की धरती पर आयोजित ‘मैत्री पर्व’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। जैसे ही पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, पूरा परिसर ‘मोदी–मोदी’ के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पारंपरिक परिधान में सजे भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर और

मुस्कुराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर भारत–ओमान की मित्रता, सांस्कृतिक जुड़ाव और प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उत्साह, भावनाएं और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

