प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि ओमान में उन्हें “मिनी इंडिया” नजर आता है। पीएम मोदी ने भारत की तेज आर्थिक प्रगति, 8% से अधिक विकास दर और वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की मजबूती का उल्लेख किया। उन्होंने भारत–ओमान स्पेस सहयोग,

ISRO के इंडिया–ओमान स्पेस पोर्टल और युवाओं के लिए अवसरों पर बात की। पीएम मोदी ने गगनयान मिशन और भविष्य में भारत के अपने स्पेस स्टेशन की घोषणा का भी जिक्र किया।

