वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC में एक नया इतिहास रच दिया गया है। न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन 323 रनों की शानदार साझेदारी की। इसके साथ ही भारत के रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की 317 रन की रिकॉर्ड साझेदारी टूट गई, जो

करीब छह साल तक कायम रही थी। इससे पहले WTC में बड़ी ओपनिंग साझेदारियों में आबिद अली–शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक–इमाम उल हक और जैक क्रॉली–बेन डकेट के नाम शामिल रहे हैं। न्यूजीलैंड की इस ऐतिहासिक जोड़ी ने WTC में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

