अल्पसंख्यक अधिकारों के संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर जिले में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक अधिकार जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया व परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण करते हुए अल्पसंख्यक अधिकारों के संरक्षण एवं उनसे संबंधित शासकीय योजनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करेगा। मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि अल्पसंख्यक

अधिकार दिवस के अवसर पर संचालित यह जागरूकता रथ अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुँचाने का प्रभावी माध्यम है। इससे विशेषकर जनजातीय, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा तथा वे योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकेंगे। जागरूकता रथ पर लगाए गए सूचना-पटों, बैनर एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से आमजनों को सरल एवं सहज भाषा में अधिकारों से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता का प्रसार सुनिश्चित हो सके।

