डॉ. राम प्रसाद व टीम ने सदर अस्पताल में किए 6 सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

डॉ. राम प्रसाद व टीम ने सदर अस्पताल में किए 6 सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन


सदर अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.राम प्रसाद एवं टीम के द्वारा मोतियाबिंद के कुल 06 सफल ऑपरेशन किए गए। ऑपरेशन से पूर्व मरीजों की आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई तथा ऑपरेशन के पश्चात उचित देखभाल एवं दवा उपलब्ध कराई गई। मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सदर अस्पताल, पाकुड़ में नियमित रूप से मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जिला स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे ऑपरेशन से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। सिविल सर्जन ने डॉ. राम प्रसाद एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से जिले के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिल रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *