म्यांमार में हिली धरती, 4.4 तीव्रता का आया भूकंप

म्यांमार में हिली धरती, 4.4 तीव्रता का आया भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार सुबह म्यांमार में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 26.07 उत्तर अक्षांश और 97.00 पूर्व देशांतर पर था। यह झटका जमीन से करीब 100 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। म्यांमार भूकंप के लिहाज से संवेदनशील देश माना जाता है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह इलाका चार टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है। प्लेटों की हलचल के कारण समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *