
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज गुरुवार से शुरू हो रहा है। सत्र में वोट चोरी, नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को मिली राहत, कानून व्यवस्था, दो खिलाड़ियों की मौत, बेरोजगारी, किसानों के कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई अहम मुद्दों पर बहस होने की संभावना है। सत्र में मानसून के दौरान जलभराव से प्रभावित फसलों के मुआवजे, प्रथम और द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में बाहरी राज्यों के युवाओं की बहुलता, डॉक्टरों की कमी और बीपीएल कार्ड से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। कांग्रेस के विधायक कानून व्यवस्था को लेकर काम रोको प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं, जिससे सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच टकराव होने की संभावना बनी हुई है।

