चंडीगढ़ में मौसम ने सर्दियों का असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में सीजन की पहली घनी धुंध छा गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर ड्राइवरों को हेडलाइट और ब्लिंकर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 20 जनवरी तक इसी तरह का घना कोहरा और ठंडा मौसम

जारी रहने की संभावना है।

