लखनऊ में घने कोहरे की वजह से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी-20 मैच रद्द कर दिया गया। मैच देखने के लिए हजारों दर्शक इकाना स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन टॉस तक नहीं हो सका। अंपायरों ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन कम विजिबिलिटी के चलते मैच रद्द करने का फैसला लिया गया। मैच रद्द होने से निराश दर्शकों ने टिकट के पैसे वापस मांगने शुरू

कर दिए। अब बीसीसीआई ने टिकट की रकम लौटाने का फैसला किया है। बीसीसीआई के मुताबिक, चूंकि मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, इसलिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम करेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 से 10 दिनों में टिकट की रकम सीधे दर्शकों के बैंक खातों में वापस भेज दी जाएगी।

