बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। आज गुरुवार से बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा। साथ ही गैर

बीएस-6 मानक वाले बाहरी पंजीकृत वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पर्यावरण मंत्री ने पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे और वॉइस अलर्ट के साथ पुलिस सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

