दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार तड़के रात करीब ढाई बजे से कोहरा और घना हो गया। सुबह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को कम विजिबिलिटी के कारण भारी दिक्कतों

का सामना करना पड़ा। घने कोहरे की वजह से रेल, सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित रही, कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। वहीं, वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया, जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे के असर के बने रहने की संभावना जताई है।

