यूरोपीय देश डेनमार्क स्कूलों और यूनिवर्सिटी में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। डेनमार्क में पहले से ही सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर पाबंदी लागू है। अब सरकार इस प्रतिबंध को शैक्षणिक संस्थानों तक बढ़ाने के लिए नया प्रस्ताव लेकर आई है। बुधवार को सरकार ने कहा कि स्कूलों और यूनिवर्सिटी में इस बैन को लागू करने के लिए विधेयक लाया जा रहा है। अगर यह

विधेयक पास हो जाता है, तो डेनमार्क के सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों में इस्लामिक पहनावे जैसे बुर्का, नकाब और हिजाब पर रोक लग जाएगी। सरकार का कहना है कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में समानता और खुलापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

