
बीजेपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, दोनों पक्षों के हाथों में लाठियां देखी गईं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया। बीजेपी ने संभावित प्रदर्शन की आशंका के चलते कार्यालय परिसर की कड़ी घेराबंदी की और कार्यकर्ता हाथों में लाठियां लेकर धरने पर बैठे। प्रशासन ने पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

