प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे के दौरान वंदे मातरम् की गूंज इस अफ्रीकी देश में सुनाई दी। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित भोज में स्थानीय कलाकारों ने वंदे मातरम् का शानदार गायन प्रस्तुत किया। पीएम मोदी ने तालियां बजाते हुए इस भावुक पल का आनंद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पल बेहद भावुक करने वाला था, खासकर वंदे

मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर। इसके अलावा पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत इथियोपिया में एक पौधा भी लगाया। इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक निकटता पर जोर दिया। भारत और इथियोपिया के बीच दोस्ती केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक स्तर पर भी मजबूत है।

