उधमपुर में शहीद अमजद खान को राजकीय सम्मान, बेटी ने कहा ‘पापा…’

उधमपुर में शहीद अमजद खान को राजकीय सम्मान, बेटी ने कहा ‘पापा…’

उधमपुर के माजलता में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए कांस्टेबल अमजद अली खान का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जब उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, तो उनकी एक साल की बेटी ताबूत के पास जाकर पिता को पहचानते हुए “पापा… पापा…” पुकारती रही। मासूम के भावुक पल ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए। शहीद अमजद का एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह बिस्तर पर लेटे गीत गुनगुना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, “हीरो कभी नहीं मरते।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *