दिल्ली-NCR में घने कोहरे और बढ़ते प्रदूषण के कारण राजधानी में स्थिति गंभीर बनी हुई है। कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन्स बाधित हैं, 35 से अधिक उड़ानें देरी से उड़ रही हैं और कई फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। वहीं, एनसीआर में 22 से अधिक ट्रेनों की रफ्तार भी कम हुई है, जिसमें नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। दिल्ली में पहले

से लागू GRAP-4 के तहत सख्ती बढ़ा दी गई है। एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा और इंतजामों की जानकारी दी है।

