कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान नहीं किया है, बल्कि भारत के गाँवों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने वाले कार्यों के अधिकार को भी कुचला है। उन्होंने चेतावनी दी कि सत्ताधारी तानाशाह सरकार के इस ज़ुल्म के खिलाफ़ पार्टी संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। मलिका खड़गे ने कहा कि

लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, और इसके लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

