
प्रोजेक्ट रेल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय की तीन छात्राओं को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। प्री-बोर्ड परीक्षा के अनुश्रवण के दौरान उन्होंने विद्यालय का भ्रमण किया और वॉल पेंटिंग, प्रिंट-रिच कक्षा सजावट तथा छात्रों की बेहतर उपस्थिति की सराहना की। इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति और विद्यालय से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

