साउथ सिनेमा की अभिनेत्री निधि अग्रवाल बुधवार को हैदराबाद में अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ के गाने लॉन्च इवेंट में शामिल होने पहुंचीं, जहां भीड़ ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि निधि को अपनी कार तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यूजर्स ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक

बताया है। निधि ‘सहना सहना’ गाने के लॉन्च पर मौजूद थीं। वह जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म ‘द राजा साहब’ में नजर आएंगी, जो 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

