गाजियाबाद के थाना निवाड़ी में बुधवार को डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा इंतजाम और हथियारों की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान 2023 बैच के एक दरोगा से पिस्तौल का लॉक नहीं खुलने की घटना सामने आई, जिसे मौके पर ही देखा गया। यह घटना वीडियो में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो

रही है। डीसीपी ने कहा कि हथियारों की नियमित जांच आवश्यक है और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

