प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में ओमान की दो दिवसीय यात्रा पर मस्कट पहुंच गए हैं। जॉर्डन और इथियोपिया की सफल यात्राओं के बाद प्रधानमंत्री ओमान पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारी मुक्त व्यापार समझौते, यानी CEPA पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते से दोनों

देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत–ओमान संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

