बक्सर के देवल चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई आज सुबह करीब 5 बजे SI सुपेंदर कुमार के नेतृत्व में की गई। चेकिंग के दौरान कुल 309.96 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार 180 एमएल की 1522 बोतलें, जिनकी मात्रा 276.96 लीटर है, और 750 एमएल की 48 बोतलें, कुल 36

लीटर, जब्त की गई हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और तस्करों की तलाश की जा रही है।

