घने कोहरे के कारण आज आगरा में ताजमहल पूरी तरह अदृश्य हो गया। उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ समेत कई जिलों में घना कोहरा और स्मॉग छाया हुआ है। दिल्ली और NCR में भी विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लखनऊ में घने कोहरे के चलते भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच रद्द करना पड़ा। कोहरे की वजह से

ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हैं, कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

